बस्ती। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान पांच थानाक्षेत्रों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 153 शीशी शराब बरामद किया गया।
अभियान के दौरान वाल्टरगंज पुलिस ने माड़वानगर (बड़ेवन) निवासी मारूफ, परसालाल शाही के संजय और डेरवा गनेशपुर के अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से पुलिस ने शराब बरामद की। इसी तरह हरैया पुलिस ने बिहरा निवासी रमेश कुमार सोनकर और अंबेडकरनगर के राजघाट निवासी विनय कुमार पकड़ा। दोनों के पास से 15 लीटर शराब बरामद की। छावनी पुलिस ने धुसैनिया निवासी सुमन, दुबौलिया पुलिस ने बेमहरी निवासी विकास को गिरफ्तार किया। रुधौली पुलिस ने भुसुडा उर्फ हनुमानगंज निवासी रमेश उर्फ पल्लर और मुड़बरा के रवि प्रकाश, सोनहा पुलिस ने बैदौला टोला कोपा निवासी सुरेंद्र कुमार, बांकेचोर निवासी राम विलास चौधरी, दरियापुर टोला दुबहिया निवासी सुनील को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट व आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई है।