फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमी गांव के दो घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बभनान(बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के करमी गांव के दो घरों में सोमवार रात चोरों ने वारदात कर नकदी सहित लाखों के जेवर और कपड़े उठा ले गए। चोर एक घर में नकब लगाकर और दूसरे घर में छत के रास्ते घुसे। सुबह घर में सारा सामान बिखरा देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। 100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। करमी निवासी विनोद कुमार तिवारी ने तहरीर देकर बताया कि जिस कमरे में चोरों ने नकब लगायी है, उसी में सब सामान था। एक संदूक व बैग में रखे 10 हजार नकद, एक सोने की झुमकी, हार, झाला, मंगलसूत्र, पायल आदि चोर ले गए। इसी गांव के नरसिंह नारायन तिवारी के घर की दीवार के रास्ते छत पर चढे़ और वहां से आंगन के रास्ते घर में घुसे और तीन बाक्स व बैग उठा ले गए। कुछ दूरी पर खाली बैग खेत में पड़े मिले। प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चौकी प्रभारियों एवं बीट सिपाहियों को सतर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें