फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल निर्माण में गोलमाल, प्रधान व सचिव पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में गोलमाल के मामले में विकास खंड क्षेत्र केॎ नारायणपुर के ग्राम पंचायत सचिव नरोत्तम प्रसाद व प्रधान शिवशंकर के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी परमात्मा प्रसाद ने दोनो के खिलाफ डीएम की संस्तुति के बाद तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। परशुरामपुर विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी परमात्मा प्रसाद पांडे ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि नारायणपुर के गाटा संख्या 600/0.3290 एयर में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 14 जून 2016 को सरकारी स्वीकृति दी गई। इस मद में 24.11 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गयी थी। इसमें से 13.11 लाख रुपये ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने संयुक्त रूप से निकाल लिया। शिकायत के बाद जब जांच हुई तो मौके पर मात्र नींव खुदाई होना पाया गया। संबंधित जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई। डीएम की संस्तुति के बाद प्रधान शिवशंकर व सचिव नरोत्तम प्रसाद पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें