फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीबी मुक्त घोषित किए 11 गांव, प्रधान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। साऊघाट ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतें क्षय रोग मुक्त की गई हैं। शनिवार को सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशि कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत बनाना केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें ग्राम पंचायत, स्थानीय जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों की सहभागिता भी जरूरी है। समय से टीबी मरीजों की पहचान, जांच और उपचार पूरा कराने से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पकरी नासिर, रानीपुर, सोनौरा, दसौती, कडर खास, मरवटिया, खम्हरिया, भीटा रामसेन, परसा हज्जाम, परसा जाफर, बडे़रिया खुर्द को टीबी मुक्त गांव घोषित किया गया हैं। इस मौके पर डॉ. सुनील, ग्राम प्रधान भानमती, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रावती देवी, रमेश कुमार, अब्दुल हकीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें