फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सहभागी बनेंगे 11 विभाग

Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित व सही उपचार के आयोजन के लिए 11 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें पहली जुलाई को जिला चिकित्सालय से संचारी वाहन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 17 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित द्वितीय जनपदीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग है, जो जनपद, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करके अभियान संचालित करें। अभियान के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेश (आईएलआई), क्षय रोग तथा कुपोषित बच्चों की सूची के अनुसार चिह्नित कर रोगियों का उपचार भी कराएं। अभियान से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित उत्तरदायित्व के अनुपालन में शिथिलता न बरती जाए। उद्यान विभाग मच्छररोधी पौधे लगाए। सूचना विभाग सभी गतिविधियों का जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराये। संचालन करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी आईए. अंसारी ने बताया कि संबंधित विभागों की ओर से अपना माइक्रोप्लान उपलब्ध करा दिया है।

इस मौके सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, डीपीओ सावित्री देवी, यूनिसेफ के मनोज कुमार श्रीवास्तव, नीलम यादव, डीसी अर्बन सचिन चौरसिया, अमित कुमार सिंह, राजाशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें