फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन हाजिरी में 11 सीएचओ गैरहाजिर, स्पष्टीकरण तलब

Sun, 27 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारियों के समय से अस्पताल पहुंचने की पोल शनिवार को खुल गई। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने ऑनलाइन हाजिरी ली, जिसमें 11 चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने शनिवार को ऑनलाइन हाजिरी चेक की। इसमें पीएचसी चिलवनिया में डॉ. दिव्या भास्कर, पीएचसी कुदरहा में डॉ. भानु प्रताप गिरि, पीएचसी बनकटी में डॉ. कुमकुम राय, पीएचसी खोरिया में डॉ. राम प्रकाश, सीएचसी कप्तानगंज में डॉ. सुनील तिवारी, पीएचसी विक्रमजोत डॉ. शंकर सीएल पर थे। वहीं सीएचसी दुबौलिया में डॉ. शमशुल दोहा, पीएचसी मुसहा में डॉ. नफीस अहमद, पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती, अर्बन क्षेत्र में तैनात डॉ. संदीप कुमार चौधरी, डॉ. पंकज शुक्ला अनुपस्थित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें