फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 108 एंबुलेंस सेवाओं पर फर्जीवाड़ा करने का लगाया आरोप

Sat, 23 May 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के दुफेड़िया गांव निवासी सच्चिदानंद ने मुख्यमंत्री व महानिदेशक को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर जनपद में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पत्र में आरोप लगाया है कि एंबुलेंस प्रदाता कंपनी जीवीकेईएमआरआई ने जनपद सिद्धार्थनगर में अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए डीबीआर/पीसीआर रजिस्टर में फर्जी मोबाइल नंबर, फर्जी मरीजों के नाम व पते अंकित कर प्रतिदिन कंपनी सरकार से लाखों रुपये का भुगतान करा रही है। शिकायती ने पत्र में कहा गया है कि एक तरफ जरूरतमंद व पात्र मरीजों को इस सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। दूसरी ओर इस प्रकार की गड़बड़ी की जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सिद्धार्थनगर जनपद में फर्जी डीबीआर, पीसीआर के आंकड़े मात्र बानगी हैं। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सिद्धार्थनगर जिले में एंबुलेंस द्वारा बीते पांच माह में दिए गए डीबीआर, पीसीआर में अंकित मोबाइल नंबर, मरीज का नाम, गांव और आधार नंबर पर दिए गए पते और आंकड़ों की जांच कर कार्रवाई कराई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें