जिला महिला अस्पताल के सीएमएस ने एंबुलेंस कर्मचारियों को दिया प्रमाण पत्र।
बस्ती। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 102 एवं 108 एंबुलेंस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर जिला महिला अस्पताल बस्ती में सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने मेडल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सीएमएस ने बताया कि इन कर्मचारियों की तत्परता व समर्पण ही समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो पाती हैं। इनका कार्य जनहित में अत्यंत सराहनीय है। प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि इन कर्मचारियों का चयन जनपद स्तर में किए गए बेहतर कार्य के आधार पर किया गया। जिसमें समय से मरीज के पास पहुंचकर मरीज की सही देखभाल करते हुए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया एवं एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया,कभी भी किसी मरीज के लिए एंबुलेंस न पहुंचने के लिए मना नहीं किया। इस मौके पर मनोज पांडेय, दीनानाथ, रीता जयसवाल, रीमा, रिंकी सिंह, राजेश सिंह और धर्मेंद्र सक्सेना को सम्मानित किया गया। रीजनल मैनेजर विकास पांडेय, जिला एंबुलेंस कोऑर्डिनेटर आशीष, राधेश्याम और अनुराग मौजूद रहे। संवाद