फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक में लदे 26 पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुंडेरवा पुलिस ने 26 पशुओें को कराया मुक्त, दो अभियुक्त पकड़े।
विज्ञापन
मुंडेरवा। गोरखपुर-बस्ती फोरलेन पर खझौला चौकी के पास ट्रक में लदे 26 पशुओं को बरामद कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पशुओं को गोपालगंज (बिहार) ले जाया जा रहा था। तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गोवध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा अरविंद कुमार शाही एवं खझौंला पुलिस चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश यादव टीम के साथ खझौला के पास एक ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक में गोवंश मिले। ट्रक में मौजूद पशु तस्कर मिर्जापुर थाना मिलकखानम जिला रामपुर के निवासी ताहिर व अहमदनगर तराना थाना भोट रामपुर निवासी रागिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बेवर से 28 अप्रैल की रात गोवंश को लादकर गोपालगंज के लिए निकले थे। वहां ले जाकर गोवंश को बेच देंगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रागिव पर पूर्व में भी मुंडेरवा व परशुरामपुर थाने में इसी प्रकरण में केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा ताहिर के खिलाफ मुंडेरवा थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें