फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह माह के भीतर अस्तित्व में आएंगी 105 नई उद्योग इकाइयां

Wed, 17 Jan 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाली 105 नई इकाइयां अगले छह माह के भीतर अस्तित्व में आ जाएंगी। इनके माध्यम से जिले में विभिन्न उत्पादों का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को निवेशकों की बैंकिंग संबंधी समस्या की समीक्षा के दौरान यह स्थिति स्पष्ट हुई। बताया कि इंवेस्टर्स समिट-2023 में 285 निवेशकों की ओर से कुल 14230.80 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। इनके धरातल पर उतरने से 19370 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। विभिन्न सेक्टरों में किए गए निवेश से संबंधित विभागों की डीएम स्तर से लगातार समीक्षा भी हो रही है।
निवेशकों की विभिन्न बैंकों से संबंधित समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है। लगभग 105 इकाइयों के स्थापित होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अगले छह माह में ये इकाइयां मूर्त रूप ले लेंगी। डीएम ने कहा कि निवेशकों को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। उनकी हर समस्या का निदान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने अग्रणी बैंक के प्रबंधक आरएन मौर्या को निर्देशित किया कि निवेशकों की बैंकों से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने किया। इस मौके पर निवेशक राम प्रसाद, उपमा सिंह एवं एसबीआई समेत विभिन्न बैंकों के प्रबंधक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें