फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1041 विद्यार्थियों ने छाेड़ी परीक्षा

Wed, 06 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक और द्वितीय पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। 19,310 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1,041 ने छोड़ दी।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा 115 केंद्रों पर हुई। हाईस्कूल गृहविज्ञान में 12196 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 11620 छात्राएं थीं, लेकिन 576 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषय की परीक्षा में 405 शामिल हुए। 18 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय में 6829 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 395 अनुपस्थित रहे। इंटरमीमिडएट भूगोल विषय की परीक्षा में 903 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 851 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 52 गैर हाजिर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें