फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रतिमा विसर्जन की 10 हजार फोर्स करेगी निगरानी

Thu, 17 Oct 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहर में आयोजित पूर्वांचल के सबसे बड़े दुर्गा पूजा का समापन बृहस्पतिवार को पूर्णिमा की रात होगा। 300 से अधिक दुर्गा पंडालों से करीब 1200 से 1500 प्रतिमाएं साज- सज्जा के साथ वाहनों पर लदकर निकलेंगी।
प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के लिए 10 हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शहर भर में लगे पांच हजार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मिश्रित आबादी में ड्रोन से निगरानी होगी। छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। देवी के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब भी उमड़ेगा। जुलूस मार्ग से लेकर विसर्जन स्थल तक तैयारी चाक-चौबंद की गई है।
विज्ञापन

बहराइच जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दंगे के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गया है। कानून-व्यवस्था से जुड़े शीर्ष अधिकारी तैयारियों का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ रोजाना विसर्जन एवं मेले को लेकर चर्चा हो रही है।
दुर्गा पूजा मेले की व्यवस्था संभाल रहे डीएम, एसपी समेत सभी आला अधिकारियों को उच्चाधिकारी सहेजते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस की खुफिया एजेंसी भी सक्रिय कर दी गई है।
विसर्जन के रूट चार्ट के हिसाब से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाहर से बुलाई फोर्स को सेक्टर में बांटकर पूरे शहर में तैनात किया जाएगा। विसर्जन मार्ग के संवेदनशील स्थल बृहस्पतिवार की शाम से ही पुलिस छावनी में तब्दील नजर आएंगे।
शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। प्रशासन की तरफ सड़क के किनारे स्थित घरों, दुकानों में लगे कैमरे को भी सक्रिय रखने की अपील की गई है। विसर्जन के दौरान सादी वर्दी में भी पुलिस एवं पीएसी के जवान शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे।
शाम 6 बजे से निकलेगा जुलूस : विसर्जन जुलूस शाम 6 बजे से निकलने शुरू हो जाएंगे। प्रत्येक पंडाल में स्थानीय पुलिस एवं होमगार्ड के जवान मुस्तैद रहेंगे। शहर के आसपास सोनूपार, कैली, जखनी, जिगिना, शुगर मिल रोड एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र की प्रतिमाएं पहले निकाली जाएंगी।
यह दक्षिण दरवाजा और अस्पताल चौराहे के रास्ते रोडवेज लाई जाएंगी। इसके बाद गांधीनगर मार्ग से होते हुए शास्त्री चौक पहुंचेंगी। इसी तरह मनौरी, हरदिया, बरगदवा, बड़ेवन, मूड़घाट, कटरा क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाएं मालवीय मार्ग के रास्ते रोडवेज पहुंचेंगी।
इन्हें भी गॉधीनगर मार्ग के रास्ते शास्त्री चौक तक पहुंचाया जाएगा। रूट निर्धारित होने से प्रतिमा जुलूस एक दिशा में व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ेगा। बाद में गांधीनगर क्षेत्र की प्रतिमाओं को भी जुलूस में शामिल किया जाएगा।
विसर्जन स्थल पर हुई विशेष तैयारी : विसर्जन स्थल अमहट घाट पर विशेष तैयारी की गई है। यहां इस बार कुआनो नदी के पानी का फैलाव ज्यादा है। विसर्जन के लिए चिह्नित जगह पर भी पानी भरा है। इस स्थल को बैरिकेड करा दिया गया है।
विज्ञापन

विसर्जन क्षेत्र में प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था है।
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी ः विसर्जन जुलूस की निगरानी के लिए प्रशासन की तरफ से ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। गॉधीनगर और दक्षिण दरवाजा क्षेत्र में विशेष निगरानी रहेगी। यहां सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें