फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अगले सत्र से हाईस्कूल में पढ़ाए जाएंगे 10 विषय

Sun, 23 Jun 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बाेर्ड ने वेबसाइट पर प्रस्ताव डालकर मांगे 29 जून तक सुझाव
विज्ञापन

नए प्रस्ताव के अनुसार, तीन भाषाओं को पढ़ने की होगी अनिवार्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अगले शैक्षिक सत्र से यूपी बोर्ड हाईस्कूल के विद्यार्थियों को 10 विषय पढ़ाने की तैयारी है। 10 विषयों का खाका यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने लोगों से सुझाव मांगे हैं कि यह प्रस्ताव हूबहू लागू कर दिया जाए या इसमें संशोधन करने की जरूरत है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ई-मेल upmsp- ncf2023gmail.com पर 29 जून तक लोगों से सुझाव मांगे हैं।
सुझावों पर विचार करने के बाद इसे लागू करने की कवायद की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के क्रम में भारत सरकार से जारी नेशनल करिकुलम (एनसीएफ)-2023 फ्रेमवर्क के तहत हाईस्कूल (कक्षा 9-10) के पाठ्यचर्या में संशोधन किया है। अब तक हाईस्कूल में छह विषय अनिवार्य रूप से पढ़ाए जा रहे है।
विज्ञापन

नई नीति के अनुसार, अब 10 विषय पढ़ाने की तैयारी है। सभी विद्यार्थियों को तीन भाषाएं पढ़नी होेगी। इसमें हिंदी सबको पढ़नी होगी। इसके अलावा संस्कृत, अंग्रेजी या अन्य 17 भाषाओं में किसी एक को ले सकते हैं। चौथा विषय गणित सभी के लिए अनिवार्य होगा। ऐसे ही विज्ञान, सामाजिक विज्ञान भी अनिवार्य होगा।
...
लागू होगा ग्रेडिंग सिस्टम

डीआईओएस ने बताया कि पाठ्यचर्या में बदलाव के साथ ही ग्रेडिंग सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। अंक पत्र में अंकों के सामने ग्रेड भी लिखा रहेगा। उन्होंने बताया कि 91 से अधिक अंक पाने वाले ए-1 ग्रेड में उत्तीर्ण होंगे। 81 से 90 अंक तक ए-2, 71 से 80 अंक तक बी-1, 61 से 70 अंक तक बी- 2, 51 से 60 अंक तक सी-1, 41 से 50 अंक तक सी-2, 33 से 40 अंक तक डी ग्रेड के माने जाएंगे। वहीं 32 अंक से कम वाले को ई ग्रेड मिलेगा।
विज्ञापन


...
आंतरिक मूल्यांकन के होंगे 20 अंक
डीआईओएस जगदीश शुक्ल ने बताया कि अब तक हाईस्कूल का अंकपत्र 600 अंकों का होता था। वह अब 1000 अंकों का होगा। इसमें प्रत्येक विषय 100 अंक का होगा। उसमें से 80 अंक की परीक्षा होगी और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन से मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें