फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान से 10 क्विंटल गल्ला चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की दुकान से 10 क्विंटल गल्ला चोरी
विज्ञापन

हर्रैया। थाने के सामने स्थित नगर पंचायत के सरकारी गल्ले की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गोदाम में रखा करीब 10 क्विंटल अनाज चोरी कर लिया।
जानकारी होने पर पीड़ित कोटेदार ने थाने में तहरीर दी है। कोहले अटवा गांव निवासी जोखुराम की सरकारी गल्ले की दुकान थाने के सामने जिवधरपुर गांव में हाईवे से सटी सड़क पर है। कार्ड धारकों के वितरण के लिए तीन दिन पहले उठान कर अनाज गोदाम में रखा गया था। उसमें चना, गेहूं और चावल था। चोर रात में किसी वाहन पर अनाज लाद ले गए।
कोटेदार सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देख चौंक गए। एसओ विकास यादव ने बताया कि मौखिक रूप से सूचना मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें