फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दलदल में फंसीं 10 गाय, तीन को ग्रामीणों ने निकाला

Tue, 24 Sep 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा (बस्ती)। कुदरहा विकास क्षेत्र के कलवारी-रामपुर तटबंध के पास मटियरिया गांव के दक्षिण और पूरब दलदल में 10 गाय तीन दिन से फंसी हैं। पशुओं को फंसा देख ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इनमें से तीन गायों को ग्रामीण दलदल से बाहर निकाल पाए। बाकी उसी में फंसी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सरयू नदी के तलहटी में सैकड़ों गाय रहती हैं। पिछले तीन दिनों से 10 गाय बंधे के दक्षिण दलदल में फंसी थीं। गायों को तीन दिन से तड़पता देख ग्रामीणों से रहा नहीं गया और सोमवार को दलदल में उतरकर गायों को बचाने का कार्य शुरू किया।
बड़ी मशक्कत के बाद तीन गायों को दलदल से बाहर निकाल पाए। गायों को बचाने में जुटे मटियरिया के विनोद यादव, जितेश यादव, गोपाल यादव, अखिलेश, पिपरपाती के राम आशीष यादव, दिलीप यादव आदि ग्ने बताया कि जो गाय अबभी फंसी हुई हैं, उन्हें मंगलवार को बचाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें