फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल के रूप में विकसित होंगे 10 परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल के रूप में विकसित होंगे 10 परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

बस्ती। जिले में संचालित होने वाले 10 परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। चयनित विद्यालयों में 23 लाख रुपये खर्च कर उन्हें निजी विद्यालयों के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ये विद्यालय अन्य परिषदीय स्कूलों के लिए मॉडल के रूप में काम करेंगे।
जिले में 1747 प्राथमिक, 639 उच्च प्राथमिक और 319 संविलियन विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए शासन ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ब्लैक बोर्ड, शौचालय, स्वच्छ पेयजल व हैंडवाश यूनिट, भवन, खिड़कियां, टाइल्स आदि का काम कराया गया। इससे विद्यालय देखने में आकर्षक और सुंदर लगने लगे। जिन विद्यालयों में कायाकल्प के तहत काम कराया गया, वहां छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई।
विज्ञापन

कई विद्यालयों में शिक्षकों के व्यक्तिगत प्रयास से डिजिटल कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। विद्यालयों में सुविधाओं के विकास होने से अभिभावकों का झुकाव उनकी ओर बढ़ा। इसे देखते हुए शासन ने दस परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है, जिसमें कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, स्टाफ रूम आदि का निर्माण कराया जाएगा। बेसिक महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को स्कूलों का चयन करके उसका फोटोग्राफ और वीडियो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शासन की ओर पत्र आया है। दस स्कूलों का चयन करने के लिए बीईओ को निर्देशित किया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें