फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में 10 पर केस

Wed, 08 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के बघाड़ी निवासी दूधनाथ ने बताया कि उन्होंने 21 मई 2001 को अपनी जमीन का बैनामा उदयभान आदि से लिया। उसी गाटे में लगभग ढाई एयर रकबा दो अन्य लोगों का था, जिसकी कीमत भी पहले ही चुका दी गई थी। आरोप है कि विरोधियों ने 27 मई को जमीन की फर्जी चौहद्दी दिखाकर, उनके मकान और जीपीएस कैमरे की फोटो लगाकर 15,000 रुपये लेकर एक फर्जी बैनामा तैयार किया। इसमें सोनू यादव और जोगिंद्र चौधरी ने गवाही दी। विरोधियों ने मिलकर बिना कब्जे वाली जमीन का दस्तावेज तैयार कर कूटरचित कागजात बनाया। मुंडेरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर घनश्याम शुक्ला, बब्बन शुक्ला, रमेश शुक्ला, रामनवल, रामशंकर, रामसूरत, सरिता, राम ललित, सोनू यादव और जोगिंद्र चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें