दो बाइक की टक्कर में चार घायल,एक की मौत
कप्तानगंज/बस्ती। कप्तानगंज-टिनिच मार्ग पर कल्यानपुर गांव के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। दोनों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर पहुंचाया गया जहां पर गौर थाना क्षेत्र के पंडितपुर निवासी 16 वर्षीय अरविंद निषाद पुत्र कन्हैया निषाद को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया। शेष तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 22 वर्षीय संदीप पुत्र शंकर निषाद निवासी माझा थाना कप्तानगंज की मौत हो गई। माझा निवासी अमित कुमार (19) निषाद पुत्र अज्ञात तथा एक अन्य का इलाज चल रहा है।