फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विदेशियों को लुभा रही जरी व बांस-बेंत की कारीगरी... बरसे 1.28 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक्सपो मार्ट के दौरान विदेशियों ने मंडल के कारोबारियों से किए व्यापारिक समझौते, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, अमेरिका के व्यापारियों से मिले हैं उत्पादों के ऑर्डर
विज्ञापन


बरेली। जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग प्राप्त बरेली की जरी, बांस-बेत की कारीगरी विदेशियों को भी भा रही है। बीते दिनों नोएडा में उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो-2 के दौरान बरेली के कारोबारियों का विभिन्न देशों के व्यापारियों से 1.28 करोड़ रुपये के व्यापारिक समझौते हुए हैं। अमेरिका, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान के कारोबारी इन उत्पादों पर लट्टू दिखे।
संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला के मुताबिक ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हुआ। इसमें बरेली मंडल से 30 उद्यमियों-शिल्पकारों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसमें बरेली के 19, बदायूं के तीन, पीलीभीत के पांच और शाहजहांपुर के तीन प्रतिभागी शामिल रहे। इन्होंने जरी-जरदोजी, बांस-बेत, मसाले, स्टील और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। बरेली की जरी और बांस-बेंत के उत्पाद वैश्विक बाजार से जुड़े। बरेली मंडल से करीब 22 लाख के बी2सी (बिजनेस टू कस्टमर) और 1.28 करोड़ के बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) समझौते हुए। विदेशी व्यापारियों ने कई उत्पादों के सैंपल लिए। इससे भविष्य में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। इससे मंडल के उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहचान मिलेगी और निर्यात बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल से इनका हुआ करार
कमल ट्रेडर्स : जरी उत्पादों के लिए बी2सी में 75 हजार और बी2बी में आठ लाख का सौदा संयुक्त अरब अमीरात के व्यापारियों से हुआ।
ग्लोरियस क्रिएशंस : जरी उत्पादों के लिए बी2सी में तीन लाख, बी2बी में 50 लाख रुपये का समझौता संयुक्त अरब अमीरात के व्यापारियों से हुआ।
भरजीन सोलर एनर्जी : इंजीनियरिंग गुड्स का बी2बी में 30 लाख का कारोबार पंजाब, असम, झारखंड, चेन्नई, दिल्ली के व्यापारियों से हुआ।
दस्तकर बैंबू केन : बांस के उत्पादों का बी2सी में 4.5 लाख, बी2बी में 20 लाख का सौदा संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, अमेरिका के व्यापारियों से हुआ।
सनभित ग्लोबल फैशन शाहजहांपुर : फैशन शर्ट, जरी उत्पाद का बी2बी में पांच लाख रुपये का व्यापारिक समझौता उज्बेकिस्तान के व्यापारियों से हुआ।
दरक्शा मलिक पीलीभीत : जरी उत्पाद में बी2बी में 1.50 लाख का व्यापारिक समझौता दिल्ली के व्यापारियों से हुआ।
आनंद सोशल वेलफेयर सोसायटी शाहजहांपुर : जलकुंभी उत्पादों का बी2बी में तीन लाख रुपये का व्यापारिक समझौता दिल्ली के व्यापारियों से हुआ।

जयश्री फूडस एंड स्पाइसेज बदायूं : मसालों का बी2बी में तीन लाख रुपये का व्यापारिक समझौता गाजियाबाद के व्यापारियों से हुआ।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें