बरेली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छोड़कर यूसुफ खान जरी वाला ने 19 साल बाद कांग्रेस में वापसी की है।
बुधवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने यूसुफ खान जरी वाला के गले में कांग्रेस का पट्टा पहनाया। यूसुफ खान जरी वाला के साथ सदस्यता ग्रहण करने के अवसर पर हरीश भारती, राठौर सांसद, अंकित मिश्रा, अनुराग राय, संजीव सागर, नौशे खां, राजा मेंबर, अर्श यूसुफ, शहनवाज खान वारसी सहित अन्य लोग शामिल रहे। यूसुफ दो बार विधानसभा और दो बार मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। संवाद