हस्तिनापुर (मेरठ)। कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में गुर्जर धनसिंह कोतवाल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग 60 धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेता बरेली के यूनुस को मुख्य अतिथि ने बाइक देकर पुरस्कृत किया।
हस्तिनापुर में धन सिंह कोतवाल दौड़ प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ में मेरठ सहित बिजनौर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, आगरा, बुलंदशहर व बरेली आदि के लगभग 60 धावकों ने भाग लिया। पहले दो चरणों में प्राथमिक दौड़ हुई। जिसमें पास होने वाले धावक ही फाइनल दौड़ में शामिल हुए। कोच जोनी विधूडी ने बताया कि फाइनल दौड़ में बरेली के यूनुस ने प्रथम, आकाश कसाना नोएडा ने द्वितीय, अश्विनी अलीगढ़ ने तृतीय व गणेशपुर हस्तिनापुर के परवेश ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बाइक, द्वितीय में फ्रिज, तृतीय में एलईडी व चतुर्थ में साइकिल दी गई। संवाद