फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी कर माहौल खराब करने की कोशिश, आरोपी की तलाश

Mon, 08 May 2023 02:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फरीदपुर में एक युवक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर व्हाट्सएप पर लगाकर अभद्र टिप्पणी की। इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
फरीदपुर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के एक युवक ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाकर अभद्र टिप्पणी लिखकर व्हाट्सएप स्टेट्स लगाया, जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। इस मामले में फरीदपुर पुलिस के साथ बरेली और यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी शिकायत की गई है। 

विज्ञापन


आरोपी युवक फरीदपुर थाना क्षेत्र के ढकनी गांव का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर ने बताया कि गांव में युवक को तलाश किया गया। फिलहाल उसका अब सुराग नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराज लोग लगातार पुलिस के टि्वटर हैंडल पर ट्वीट कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें