फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास पर स्थित प्रेम नर्सरी के पास कार और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का नंबर पुलिस को देकर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सैदपुर हाकिंस निवासी रिजवान ने बताया कि उनका भाई फरहान उर्फ रहबर (25) कारपेंटर था। पडो़स में रहने वाला शादाब उसका दोस्त है। दोनों रविवार को स्कूटी से फीनिक्स मॉल घूमने गए थे। वहां से रात में घर लौट रहे थे। मिनी बाईपास पर प्रेम नर्सरी के सामने पहुंचने पर पीछे से आई बेकाबू कार ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में फरहान की मौके पर मौत हो गई और शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। रिजवान में इज्जतनगर थाने में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।

मिनी बाईपास पर मरम्मत कार्य से हो रहीं दुर्घटनाएं

मिनी बाइपास पर इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण वहां कई जगह डिवाइडर तोड़ दिया गया है। मरम्मत के चलते एक लेन को भी बंद किया गया है, जिससे ट्रैफिक एक ही लेन से गुजर रहा है। प्रेम नर्सरी के पास भी रोड की एक लेन को बंद कर दिया गया है। इससे यहां हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

गड्ढे में ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया आने से गिरे मजदूर की मौत
बरेली। सुभाषनगर थाने के गांव सिठौरा निवासी कुमार गिरि (27) की रविवार शाम हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुमार गिरि, बबलू के साथ उसके ट्रैक्टर-ट्राॅली से मजदूरी करने गया था। शाम को वह ट्राॅली पर बैठकर घर लौट रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया अचानक गड्ढे में आने से वह उछलकर जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें