बरेली-बीसलपुर मार्ग पर हुआ हादसा, टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर रिपोर्ट
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर फैक्टरी से मजदूरी करके स्कूटी से घर लौटते वक्त मंगलवार की रात युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बरेली में एक अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
ग्राम गंगापुर डभौरा निवासी वेद प्रकाश अरुण आदर्श इंटरप्राइजेज में काम करता था। मंगलवार रात फैक्ट्री से मजदूरी करके स्कूटी से अपने घर गंगापुर डभौरा जा रहा था। उसी समय रास्ते में ग्राम पड़ोली के आगे लगभग 200 मी. दूरी पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरेली में अस्पताल के लिए भेज दिया, जहां देर रात उपचार के दौरान 38 वर्षीय वेद प्रकाश की मौत हो गई।
वेद प्रकाश के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। हादसे के बाद से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे सचिन कुमार ने थाना भुता में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया। पुलिस टक्कर मारने वाले चालक व वाहन की तलाश कर रही है। संवाद