लखीमपुर खीरी में एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बाघ युवक को छोड़ कर भाग गया। ग्रामीण घायल युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बाबा पुरवा गांव के पास की है। गांव के प्रधान पति मोहम्मद मियां ने बताया कि एक युवक जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो गांव के आसपास घूमा करता था, उस पर बाघ ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान रोजली पुत्र शराफत अली 45 निवासी ग्राम गोतियाना जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
उत्तर निघासन वन रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले से युवक घायल हुआ है। स्थानीय लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।
बाघ के हमले
एक साल में बाघ छह लोगों की जान ले चुके हैं।
1- 31 मार्च 2023 को बाबा पुरवा गांव निवासी प्रीतम सिंह को बाघ ने खेत में हमला कर मार डाला।
2- 18 अप्रैल 2023 को खैरेटिया निवासी हरमीत सिंह को भी खेत में निवाला बना लिया।
3- 23 अप्रैल 2023 को ग्राम सनखेड़ा निवासी आकाश की बाघ के हमले में जान गई।
4- 8 जून 2023 को मजरा पूरब के गांव औधसिया निवासी शिवकुमार को गन्ने के खेत में घास काटते समय बाघ ने हमला कर मार डाला।
5- 7 दिसंबर 2023 को ग्राम पंचायत खैरेटिया के मजरा गांव नया पिंड निवासी भोला सिंह को मवेशी चराते समय बाघ ने मार डाला।
6- 14 मार्च 2024 को ग्राम खमरिया कोईलार निवासी खैरटिया में बांध किनारे जंगल में घासफूस लेने गए किसान शिवचरण को बाघ ने मार डाला।
7- 4 जनवरी 2025 को परस राम पुत्र कमलेश को बाघ ने मार डाला