फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, आम के बाग में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। वह अपने परिवार का अकेला पालन पोषण करने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के तमाम लोग उसके घर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी सभासद जितेंद्र कुमार ने बताया कि 37 वर्षीय रवि हलवाई का काम करता था। घर के सामने ही मोहल्ले में उसकी मिठाई की दुकान है। इसके अलावा शादी विवाह में भी काम करने जाता था। बृहस्पतिवार सुबह युवक को उसकी पहचान का एक व्यक्ति घर से बुलाकर ले गया। देर शाम तक युवक के घर न पहुंचने पर परिवार वालों को चिंता हुई तो पड़ोस के कुछ बच्चों ने आकर बताया कि मकबरे के पास आम के बाग में रवि अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रवि को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहां मौजूद स्टाफ ने रवि को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें