फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बृहस्पतिवार देर रात तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बगैर पोस्टमार्टम कराए शुक्रवार को युवक के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुलेली गांव के ग्रामीणों व प्रधान के अनुसार 18 वर्षीय आकाश खाटूश्याम मनौना धाम पर कुल्फी व बर्फ बेचता था। मृतक नशे का भी आदी थी। शाम को दुकान से लौटने के बाद अक्सर तालाब पर नहाने चला जाता था। बृहस्पतिवार को भी आकाश शाम करीब छह बजे अकेला तालाब पर गया। आशंका है कि नहाते समय गहराई में चला गया होगा। रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो वे तालाब पर पहुंचे। गांव के गोताखोरों ने देर रात आकाश को तालाब से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सरकारी अस्पताल ले आई। वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें