फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिशारतगंज में शराब की दुकान की छत से गिरकर युवक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित देसी शराब की दुकान की छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है मगर, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में छत से गिरने की बात सामने आई है। छत पर युवक की चप्पलें भी मिली हैं।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड-2 निवासी धर्मपाल सागर राजमिस्त्री हैं। उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। बेटा दीपक (22) एक कपड़ा सिलाई कारखाने में काम करता था।परिवार वालों के मुताबिक दीपक बृहस्पतिवार शाम घर से बाजार गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित देसी शराब दुकान के पास वह बेसुध मिला। नाक से खून बह रहा था। जांच में मौत की पुष्टि हुई। दीपक की मां कन्यावती ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक तहरीर भी पुलिस को दी है।
वहीं, कस्बा इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि दीपक उन्हें शराब दुकान के नजदीक बेसुध पड़ा मिला था। सरकारी गाड़ी से वह उसे मझगवां सीएचसी लेकर गए। वहां, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बरेली जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दीपक शराब की दुकान की छत पर बैठकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन

नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। छत पर उसकी चप्पलें भी मिलीं। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। दीपक छत से कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दीपचंद ने बताया कि प्रथमदृष्टया छत से गिरने की वजह से मौत की बात सामने आई है। परिवार वालों ने हत्या की बात कही है। घटना की जांच की जा रही है।
समय से उपचार मिलता तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छत से गिरने के बाद काफी देर तक लोग उसे पहचान ही नहीं पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। अगर समय से एंबुलेंस को सूचना देकर लोग उसे अस्पताल भिजवा देते तो शायद दीपक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें