फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

Tue, 07 Apr 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। मोहल्ला उत्तमगंज पश्चिमी निवासी मुनीश यादव (24) की ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार सुबह मौत हो गई। वह सुबह 11:30 बजे पीतांबरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे। सूचना पर गई पुलिस ने एक घंटे बाद ट्रैक से शव को हटवाया। तलाशी के दौरान युवक के पास आधार कार्ड मिला, उससे पहचान की गई। परिजनों के मुताबिक, मुनीश नगर में पशु चिकित्सालय में पशु मित्र के तौर पर काम करते थे। कई माह से तनाव में थे। इसकी दवाई लेने के लिए फरीदपुर जाने को घर से निकाले थे। ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हो गया। मुनीश का एक तीन साल का बेटा है। उनकी पत्नी रो-रोकर बेहाल हैं। आरपीएफ इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें