फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर युवक की मौत

Sun, 13 Aug 2023 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ में शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे गांव शिवनगर निवासी धनपाल (43) की खनन कार्य में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। पुलिस ने शनिवार को धनपाल के भाई सुरेश पाल की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुरेश पाल ने बताया कि रात वह फरीदपुर में थे, तभी सूचना मिली कि उनके बड़े भाई धनपाल रात आठ बजे टिसुआ के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर शिवनगर गांव लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आई और धनपाल की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहां मौजूद उनके गांव के ही लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल धनपाल को एंबुलेंस से बरेली भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचित किया। शनिवार को थाने पहुंचकर सुरेश पाल ने ट्रैक्टर चालक रामलड़ैते निवासी जिगिनिया सादिक अली और ट्रैक्टर मालिक मुकेश निवासी टिसुआ के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धनपाल की मौत के बाद पत्नी और उनके पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


आठ महीने पहले हुई थी सात साल के छात्र की मौत
टिसुआ के एक स्कूल में पढ़ने वाले ग्लथुआ निवासी रजा मुराद की 23 जनवरी दोपहर तीन बजे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से चुकलकर मौत हो गई थी। वह अवकाश के बाद स्कूल से साइकिल से घर लौट रहा था। वह सात बहनों के बीच अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें