बिथरी चैनपुर। हाईवे के जीरो प्वाइंट पर रोडवेज बस की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। रजऊ परसपुर निवासी कमलकांत मजदूरी करते हैं। परिवार के मुताबिक सोमवार शाम उनका बेटा सत्यम (20) बाइक से नरियावल बाजार में सब्जी लेने गया था। लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक गोपालपुर नगरिया के पास हाइवे पर जीरो प्वाइंट पर पहुंची, पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे सत्यम रोड पर गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही सत्यम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। कमलकांत के चार बेटों में सत्यम दूसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद