आंवला। कस्बे के एक मोहल्ले में प्रेम-प्रसंग के चलते बृहस्पतिवार रात युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शुक्रवार सुबह शव को दफन कर दिया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि युवक का पड़ाेस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया था। पिछले काफी समय से लड़की का परिवार बरेली जाकर रहने लगा था, लेकिन दोनों के बीच मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत होती रहती थी। बृहस्पतिवार रात भी दोनों के बीच मोबाइल पर घंटों बातचीत हुई थी। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया और अपनी जान दे दी। युवक लोडर चालक था। मामले में पुलिस ने बताया कि उनको इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है और न ही किसी ने तहरीर दी है। संवाद