फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिपाही से भिड़े युवक, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। कस्बे में रात के समय टहल रहे युवकों को टोकने पर उन्होंने सिपाही के साथ गालीगलौज और मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। महिलाओं ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भुता थाने में तैनात एक सिपाही सोमवार रात करीब नौ बजे सादा कपड़ो में गश्त पर था। कस्बे के दो युवक नहर की पुलिया के पास खड़े हुए थे। आरोप है कि सिपाही ने जब उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो वह उससे भिड़ गए। गांव वालों ने बताया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हंगामा होने पर वहां भीड़ जमा हो गई। सिपाही की सूचना पर थाने से स्टाफ पहुंच गया।
पुलिस दो महिलाओं सहित पांच को पकड़कर थाने ले गई। मारपीट करने वालों में एक नाबालिग है। महिलाओं और किशोर को पुलिस ने रात में ही छोड़ दिया। श्रीपाल, स्वामी दयाल और अमृतपाल का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। मामले में जब थाना अध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने मारपीट की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन


आरोप: महिलाओं को भी पीटा
गांव वालों ने बताया कि थाने ले जाने के बाद पुलिस ने सबकी पिटाई की। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। पिटाई से उनके शरीर पर निशान पड़ गए।
-
संदिग्ध लोगों को खड़ा देखकर सिपाही ने उनसे पूछताछ की। इस पर युवक बहस करने लगे। मामले में तीन के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान की कार्रवाई की गई है। - गौरव सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें