फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 150 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ आरोपी युवक मो. शकील को रविवार की रात नैनीताल हाईवे किनारे भैरपुरा बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रविवार की रात एसआई संदेश सिंह व तन्वेश सिंह, सिपाही विनय कुमार गश्त करते हुए जादौपुर की तरफ जा रहे थे। तभी भैरपुरा बाजार के पास नैनीताल हाईवे पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से 150 ग्राम चरस बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मोहम्मद शकील निवासी जादौपुर बताया है। शकील ने पुलिस को बताया कि वह बाजार में आने वाले लोगों को चरस बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में आरोपी को पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें