फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: पीलीभीत में 6200 किसानों की ई-केवाईसी नहीं, फंस सकती है 15वीं किस्त

Tue, 10 Oct 2023 04:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

 पीलीभीत जिले के करीब 62 सौ किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। 
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त से पीलीभीत जिले के करीब 62 सौ किसान वंचित रह सकते हैं। कारण है कि उनकी अब तक ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। इसको लेकर डीएम ने समीक्षा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले में 315318 कृषकों को पीएम किसान निधि का लाभ मिल रहा है। शासन द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। अब भी जनपद में 62000 कृषक ऐसे हैं जिनकी ई-केवाईसी अपडेट नहीं है। इसलिए विकास खंड स्तरीय कृषि बीज भंडार पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद भी किसान इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- UP: अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा गया; इसलिए हुई ये कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकासखण्ड अमरिया में 6160, मरौरी में 6357, ललौरीखेड़ा में 4589, बरखेड़ा 4634, बीसलपुर में 4613, बिलसंडा में 5389 व पूरनपुर में 14884 ई-केवाईसी अवशेष हैं। इसके अलावा अमरिया में 2090, मरौरी में 2756, ललौरीखेडा 2467, बरखेड़ा में 1380, बीसलपुर में 1443, बिलसंडा में 1572, पूरनपुर में 3946 के आधार फीड नहीं हैं। तहसील स्तर पर अमरिया में 2427, बीसलपुर में 11610, पीलीभीत में 4353, कलीनगर में 2670 व पूरनपुर में 5394 लैंड सीडिंग अवशेष हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें