क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले युवक सैनिक कॉलोनी में दबंगई दिखाने आए थे। विवाद होने पर फिरोज मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को पीट दिया था। जिसके बाद युवक फिरोज से खुन्नस मानकर धमकाकर चले गए थे।
25 मई को 7ः45 बजे फिरोज डॉक्टर की दुकान पर दवा लेने गया। तभी युवकों ने उसे घेर लिया और जमकर डंडों से पिटाई की। बेहरमी से पिटाई के दौरान फिरोज आरोपियों के पैरों पर सिर रखकर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया।
मन भर जाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसे इतना पीटा कि पीठ नीली पड़ गई। इस मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वहीं दूसरी ओर फिरोज की मां रिजवाना ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व में मामले में थाने पर तहरीर आने पर 151 में कार्रवाई की गई थी। वीडियो देखने के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। -बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी