फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैदल जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
डंफर ट्रक ने युवक को कुचला मौत।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर ग्रामीण बैंक के आगे एक डंपर ने पैदल जा रहे 25 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान करीब सौ मीटर तक युवक ट्रक के पहिये में घिसटता रहा। सूचना पर डंपर को पुलिस ने घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर रम्पुरा गांव के पास पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। हालांकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक सुबह से शराब के नशे में धुत होकर मेन चौराहे के पास घूम रहा था। तभी गंगा एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य में बजरफुट पहुंचाकर गड़िया रंगीन की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। लोगों ने बताया कि युवक डंपर के पिछले टायरों में फंस गया, जो कि सौ मीटर तक घिसटता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो किलोमीटर तक पीछा कर डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवक की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन


युवक की शिनाख्त के लिए कोशिश की जा रही है। डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है।
- संतोष कुमार, इंस्पेक्टर

डंफर ट्रक ने युवक को कुचला मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें