फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे झाड़ियों में मिला शव

Fri, 24 Nov 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को युवक का शव नदी किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम से वह घर से लापता थे। बृहस्पतिवार शाम को किच्छा नदी के किनारे झाड़ियों में उनका शव मिला। सिर में छेद होने और खून निकलने से सिर में गोली मारे जाने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन


मृतक के पिता झांझनलाल ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे वह खाना खाकर घर से निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। 20 घंटे बाद गांव से एक किमी दूर उनका शव मिला। उनके सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की बहन हेमवती व विनोद कुमारी ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। भाई विरोध करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। आरोपी पहले भी कई बार धमकी दे चुके थे। सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर  सिंह व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। धर्मेंद्र अविवाहित थे। मां अंजली बेटे की तलाश में सुबह से निकली थीं जो शाम ढले तक नहीं लौटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी की तलहटी की जमीन का है विवाद
धर्मेंद्र के भाई करन सिंह ने बताया कि नदी की तलहटी में स्थित जमीन को लेकर उनका दूसरे पक्ष से विवाद था। उनकी ढाई बीघा जमीन पर आरोपियों ने कब्जा कर रखा था। इसकी नापजोख को लेकर रंजिश चल रही थी। आरोपी उनकी जमीन पर 22 साल से काबिज हैं। पिछले साल दबंगों ने 250 क्विंटल गन्ना भी काट लिया था।

शेरगढ़ के थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र बुधवार शाम से लापता थे। उनका शव नदी किनारे मिला है। सिर में घाव से लग रहा है कि गोली मारी गई है। पोस्टमार्टम से सही स्थिति पता लगेगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें