फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तमंचा दिखाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, तीन महीने तक किया ब्लैकमेल

Thu, 30 Mar 2023 12:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पीड़िता के भाई ने आरोपी के पिता से मामले की शिकायत कर वीडियो डिलीट कराने को कहा तो आरोपी हमलावर हो गए। इसके बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तमंचे दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। किशोरी को जुबान खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार किशोरी का शोषण करता रहा। पीड़िता का भाई पंजाब से जब घर आया तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


करीब तीन महीने पहले किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां गांव में ही एक स्कूल में रसोइया है। वह बच्चों को खाना बनाने गई थी। इस दौरान गांव का ही युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया। उसने किशोरी को दबोच लिया और अंदर कमरे में ले गया। किशोरी ने शोर मचाना चाह तो उसने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोपी ने कई बार किया दुष्कर्म 

आरोपी ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को पंजाब में मेहनत-मजदूरी कर रहा उसका भाई घर आया तो पीड़िता ने उसको घटना की जानकारी दी। 

बुधवार को पीड़िता के भाई ने आरोपी के पिता से मामले की शिकायत करते हुए वीडियो डिलीट कराने को कहा तो वह सभी हमलावर हो गए। इसके बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ बिसौली संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें