फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करंट की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
भमोरा। फाईल फोटो श्याम बाबू
विज्ञापन
पंखा रिपेयर करते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में लगे पंखे को रिपेयर करते समय पंखे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से युवक झुलस गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गांव चंपतपुर निवासी उत्तर देवी ने बताया कि रविवार शाम उसके पति श्यामबाबू पुत्र रामचरण घर पर लगे खराब पंखे को रिपेयर कर रहे थे। अचानक पंखे में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से उसके पति बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर देवी ने बताया कि उनका एक नौ वर्षीय बेटा अभिषेक है। श्याम बाबू मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। वहीं, सोमवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें