फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा में नहाते वक्त युवक डूबा

विज्ञापन
निरंजन का फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगंज। पीछले वर्ष रामगंगा की लहरों से कट चुके मीरगंज तहसील के गांव तीर्थनगर के पास अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव रोहतापुर निवासी युवक नदी में नहाते वक्त डूब गया। घटनास्थल पर पहुंचे आंवला व मीरगंज पुलिस प्रशासन ने डूबे युवक को तलाशने के लिए गोताखोरों और एनडीआरएफ की दो टीम को बुलाया। शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला तो टीम लौट गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक रोहतापुर निवासी निरंजन उर्फ लुक्का (20) पुत्र लालाराम सुबह साढ़े सात बजे रामगंगा में नहाने के लिए अपने गांव के कुछ लोगों के साथ आया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में जा पहुंचा और चीखकर बचाने की गुहार लगाई। नहा रहे हाफिजगंज के कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ ही देर में वह पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही निरंजन के परिजन और ग्रामीण मौके पर आ गए। खबर लिखे जाने तक निरंजन की तलाश नहीं हो सकी है। मौके पर मीरगंज के हल्का दरोगा जयप्रकाश सिंह, अलीगंज के दरोगा अरविंद कुमार आदि डटे रहे।
विज्ञापन

निरंजन के पिता लालाराम ने बताया कि लुक्का पांच भाइयों में चौथे नंबर का है। वह अकेले में रोते हुए अपने आप को कोस रहे थे। संवाद

निरंजन का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें