फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एचटी लाइन के तार से लगा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
अंकेश (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव कपूरपुर में सोमवार सुबह कंबाइन मशीन से फसल कटवाने जा रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौके पर ही जान चली गई। उसकी मौत से घर में रोना-पीटना मच गया है। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम कराए युवक का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन

24 वर्षीय अंकेश कुमार सोमवार को सुबह दस बजे कंबाइन मशीन लेकर अपने खेत में खड़े फसल को काटने जा रहे थे। गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन के तार लटक रहे थे। कंबाइन मशीन को निकालते समय हाइटेंशन लाइन का तार अंकेश के सिर पर लग गया, जिससे जोरदार करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी दो वर्ष पहले ही अंकेश की शादी हुई थी। उसको पांच महीने का एक बेटा भी है। उसकी पत्नी लालवती, पिता धर्मपाल और माता रामप्यारी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई आकाश की इसी वर्ष शादी हुई थी। गांव में अंकेश की मौत से ग्रामीण गम में डूबे हुए हैं।
बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों में रोष

ग्राम प्रधान हरीश कुमार राजपूत ने बताया कि उन्होंने बिजली निगम से कई बार शिकायत की, लेकिन तार को लटकी हुई तार को ऊंचा नहीं किया गया। गांव के मनोज कुमार, रामौतार, गुलाबराय, प्रेमराज,आदि ने बताया कि छह माह पहले एक और हादसा हुआ था। इसमें गांव के सर्वेश मिश्रा, इसी जगह पर अपनी पिकअप गाड़ी में मिर्च भरकर निकाल रहे थे। तब वह भी इसकी चपेट में आकर झुलस गए थे। काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। उस समय भी शिकायत की गई। बिजली निगम के इसी लापरवाही में सोमवार को हादसे में एक युवक की जान चली गई। संवाद
विज्ञापन

गांव में पहले तार नीचे थे, जिन्हें ऊंचा कर दिया गया था। युवक कंबाइन मशीन पर खड़े होकर डंडे से तार ऊपर कर रहा था। इससे उसके सिर पर तार लग गया, जिसकी चपेट में वह आ गया।
विज्ञापन

सोमप्रकाश, अवर अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें