फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एंबुलेंस की चपेट में आए युवक की मौत

Thu, 14 May 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आए गांव मांडा निवासी जय सिंह की मौत हो गई। जय सिंह मंगलवार रात 8:00 बजे साइकिल से जा रहे थे। हंसा रेलवे फाटक को पार करके हाईवे पर पहुंचे। वहां बहेड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आ गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालक मौके से भाग गया। जय सिंह के बेटे महीपाल सिंह की तहरीर पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें