नवाबगंज। शराब पीकर युवक ने जमकर हंगामा मचाया। व्यापारियों और राहगीरों को गालियां दीं। विरोध करने पर चाकू से हाथ की नस काट खुद को घायल कर लिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। गुस्साए व्यापारियों ने युवक के खिलाफ थाना नवाबगंज में शिकायत की है।
गुरुवार सुबह तहसील परिसर के सामने बाजार रोड पर कस्बा निवासी शाहरुख ने उस समय हंगामा शुरू कर दिया। जब व्यापारी अपनी दुकानों को खोल रहे थे। व्यापारियों का आरोप है शराब के नशे में धुत शाहरुख उन्हें यह कहते हुए दुकानें खोलने से मना करने लगा कि तुम्हारी दुकानें किराए की हैं, मेरी मर्जी के बगैर नहीं खुलेंगी। विरोध करने पर गालियां देने लगा। राह चलती लड़कियों और महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की। बाद में उसने चाकू से अपने हाथ की नस काट ली और लोगों के कपड़ो पर खून लगा दिया। व्यापारी अनिल कुमार, अफजाल, अभिषेक, मोहम्मद जीशान, धर्मेंद्र, सुनील, नाजिम आदि ने थाने पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद