भोजीपुरा। इंजीनियरिंग काॅलेज की छत पर करंट से झुलसे युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर केशोपुर निवासी रियासत 22 अगस्त को अपने दोस्त के साथ कबूतर पकड़ने के लिए राममूर्ति इंजीनियरिंग काॅलेज की छत पर चढ़ गया।छत की दीवार पर करंट दौड़ रहा था। युवक जैसे ही चढ़ा वैसे ही झुलस गया। किसी तरह परिवार वाले युवक को मेडिकल काॅलेज में ले गए। वहां डाॅक्टरों ने हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिवार वाले शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। संवाद