हाफिजगंज। उधारी के रुपये को लेकर दबंग ने युवक के सिर पर लोहे की राॅड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के कस्बा सेंथल निवासी मो. तलय्या ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कस्बे के ही भूरा से एक हजार रुपये उधार लिए थे। चार दिन पूर्व कस्बे में लगे मेले में वह घूम रहा था, जहां भूरा आया और अपने रुपये मांगने लगा। युवक ने रुपये अगले दिन देने के लिए कहा। किसी बात पर लोहे की राॅड उठाकर उस पर हमला कर दिया गया, जिससे उसका सिर फट गया और बुरी तरह घायल हो गया।
थाना हाफिजगंज पुलिस ने आरोपी भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को उपचार के लिए भेज दिया है। संवाद