फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बेरहमी से पीटा: भीम आर्मी ने ट्विटर पर पुलिस से की शिकायत, आरोपी को बताया भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 06 Aug 2023 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक नाबालिग लड़के की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक बेल्ट से नाबालिग की पिटाई करते दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक किशोर को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। घटनास्थल बारादरी थाना क्षेत्र का बताया गया है। भीम आर्मी से जुड़े युवक ने ट्विटर पर इस मामले की शिकायत बरेली पुलिस से की। ट्वीट के बाद बारादरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ट्वीट किया गया है कि नाबालिग लड़के को पीटने वाला युवक भाजपा कार्यकर्ता है। उसका नाम संजय राजपूत है। वह संजय नगर का रहने वाला है। वीडियो में युवक बेल्ट से किशोर की पिटाई करते दिख रहा है। घटनास्थल पर कुछ और युवक हैं। एक वीडियो बना रहा है। 

ये भी पढ़ें- जब बिदक गई 'धन्नो': चालक को छोड़ तांगा लेकर हुई फरार, VIDEO देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किशोर रोते हुए आरोपी से छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपी उस पर बेल्ट बरसाता रहा। थप्पड़ मुक्के मारे। पास में खड़ा दूसरा युवक आरोपी के साथ से बेल्ट छीन लेता है। यह वीडियो कब है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें