फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने व दहेज के लिए घर से निकालने के आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के गांव जादौपुर निवासी मोहम्मद अरमान ने भोजीपुरा के ही एक गांव की दिव्यांग युवती से धर्म परिवर्तन कराकर शादी की थी। उसके बाद उसे दिल्ली ले गया। कुछ दिन दिल्ली में रहने बाद गांव में वापस आ गया। अरमान, उसके माता-पिता व बहनों ने पीड़िता से दहेज की मांग की। पीड़िता ने दुर्घटना बीमा की राशि के तीन लाख अरमान को दे दिए थे। इसके बाद अरमान के पिता इरफान ने दहेज के नाम पर 75 हजार रुपये और ले लिए। 11 जून को आभूषण उतरवाकर व नकद 23 हजार रुपये छीनकर पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता एडीजी से मिली और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एडीजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम इंस्पेक्टर क्राइम सुरेश चंद्र गौतम, प्रधान आरक्षी प्रशांत कुमार, महिला आरक्षी प्रियंका एवं आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें