फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती का अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप से युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवती से पांच लाख रुपये मांगने और न देने पर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालकर वायरल के आरोप से कोर्ट ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कंप्यूटर आपरेटर को बरी कर दिया है।
विज्ञापन

एक पीड़िता ने 14 दिसंबर 2010 को बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में काम करने वाले मनोज पांडेय का उसके घर आना जाना था। मनोज ने डरा धमकाकर उसके अश्लील फोटो बना लिए। इन्हें वायरल न करने के एवज में पांच लाख रुपये मांगे। न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसने पांच लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने फोटो वायरल कर दिए। इस मामले में अभियोजन की ओर से कुल 10 गवाह पेश किए गए। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता उमंग रावत ने पक्ष रखा। कोर्ट ने अभियुक्त मनोज पांडेय को सुबूतों के अभाव में बरी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें