बरेली। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति-जनजाति और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन करने की तारीख घोषित कर दी गई है। इसके तहत 31 दिसंबर तक सभी विद्यालयों की ओर से मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा। 10 जनवरी तक छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन होंगे। 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही विद्यार्थी 15 जनवरी तक अंतिम प्रिंट निकाल सकेंगे। 17 जनवरी तक हार्ड कॉपी स्कूल में जमा करनी होगी। इसके साथ ही 25 जनवरी तक हार्ड कॉपी और स्कूल के अभिलेखों से मिलान होगा। 29 जनवरी से लेकर पांच फरवरी तक गलतियों में सुधार कराया जाएगा। सात फरवरी को स्कूल स्तर से दोबारा आवेदनों की जांच होगी। 29 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक डाटा लॉक कर दिया जाएगा और छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृति भेज दी जाएगी। संवाद